लखनऊ: अखिलेश यादव का हमला, बोले- चीनी सामान से खोखला हुआ आत्मनिर्भर भारत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय बाजारों में चीनी सामान की बढ़ती मौजूदगी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेड इन इंडिया’ जैसे नारे केवल चुनावी जुमले बनकर रह गए हैं, जबकि असलियत यह है कि देश का बाजार चीनी उत्पादों से भरा पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हित

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सस्ते चीनी उत्पादों ने छोटे उद्योगों, व्यापारियों और स्थानीय बाजारों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते रोजगार के अवसर तेजी से घट रहे हैं और बेरोजगारी का संकट गहराता जा रहा है।

सपा प्रमुख ने यह भी चेताया कि अगर चीन पर आर्थिक निर्भरता ऐसे ही बढ़ती रही तो भविष्य में वही भारत की ज़रूरतों के हिसाब से दाम तय करेगा। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा और आम जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला कब्रिस्तान की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि जब देश में बेरोजगारी और महंगाई दोनों बढ़ रही हैं, तब आखिर किस तरह ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि कमजोर होती सरकार चीन की दखलअंदाजी रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *