मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्कूल न भेजें और एहतियात बरतें।

मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए मंगलवार, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर ने देर रात दूरभाष के माध्यम से यह निर्देश जारी किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सभी शिक्षण संस्थानों को इसका कड़ाई से पालन करना होगा। हालांकि, स्कूलों को शिक्षकों और शिक्षिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अनुमति दी गई है। इससे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी (ठै।) संदीप कुमार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। बाद में डीएम ने इसमें संशोधन करते हुए अवकाश को कक्षा 12 तक बढ़ा दिया। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्कूल न भेजें और मौसम सामान्य होने तक एहतियात बरतें। वहीं विद्यालयों को भी सख्त निर्देश दिये गये हैं कि शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय न खोले जायें।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिससूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  महापुरुष सम्मान पीडीए संगोष्ठी में सपा नेताओं का भाजपा सरकारों पर हमलावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »