कार ने चलते ट्रक में मारी टक्कर, पांच की मौत

पटना।  पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांचकारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पटना-गया-डोभी फोरलेन की है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे। पटना में सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात पटना-गया-डोभी फोरलेन स्थित परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे।  टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कार से निकालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के दौरान सभी शव कार में ही फंस गए। कटर व क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आननफानन में शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल पर मौजूद मनेर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि शवों के पास मिले मोबाइल और कागजात से उनकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना दी गई है, जिसके बाद रात में ही परिजन अस्पताल पहुंच गये। मृतक राजेश कुमार के भाई ने बताया कि सभी लोग फतुहा से लौट रहे थे। राजेश कुमार की कीटनाशक और कृषि उत्पादों की एजेंसी है और सभी कारोबारी एक साथ बिहटा-सरमेरा रोड होते हुए पटना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार ने चलते ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार कुछ दूर तक खींचती चली गई। ट्रक चालक को घटना की तत्कालीन जानकारी नहीं हो पाई थी। फिर अन्य गाड़ी वालों ने ट्रक को रुकवाया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में मनेर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा संभवत  तेज रफ्तार के कारण हुआ।

इसे भी पढ़ें:  रात 11 बजे के बाद खुली दिखीं दुकानें या होटल तो होगी कार्रवाई 

Also Read This

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  रात 11 बजे के बाद खुली दिखीं दुकानें या होटल तो होगी कार्रवाई हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »

कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

लड़की और लड़के पक्ष के बीच अचानक भड़का विवाद, कचहरी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की और लड़के पक्ष के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सरेआम थप्पड़, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:  अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत: 32 अंजुमनों ने किया मातम

Read More »