मुजफ्फरनगर-अग्निवीर भर्ती में शुक्रवार को आखिरी दौड़

अग्निवीर क्लर्क एवं स्टोर कीपर पदों पर भर्ती में सभी 13 जिलों के चयनित 1073 अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

मुजफ्फरनगर। भारतीय थल सेना में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर सैन्य भर्ती अब सिमट रही है। शुक्रवार को इस भर्ती के लिए अखिरी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी है। इससे पहले गुरूवार को सभी 13 जनपदों के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर तकनीकी और ट्रैडमैन के पदों के लिए अपनी शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें दौड़ के पहले पड़ाव पर ही काफी संख्या में अभ्यर्थी विफल नजर आये।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में 22 अगस्त से चल रही सैन्य भर्ती का अब अंतिम दौर है। शुक्रवार को यह भर्ती रैली पूर्ण हो रही है। गुरूवार की सुबह अग्निवीर ट्रेडमैन और अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए सैन्य भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरूवार को एआरओ मेरठ क्षेत्र के सभी 13 जिलों के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के विभिन्न पड़ाव पर खुद को साबित करने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, एक गंभीर

एआरओ मेरठ के भर्ती निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार गुरूवार को भारतीय थल सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर सैनिक बनने के लिए अग्निवीर तकनीकी पद के लिए जनपद बागपत, बिजनौर, मेरठ और मुरादाबाद, अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के लिए जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अमरोहा तथा अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास के लिए जनपद रामपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था। इसमें लिखित परीक्षा के उपरांत 13 जनपदों से 1157 अभ्यर्थी चयनित हुए और इनको गुरूवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर स्टेडियम में आमंत्रित किया गया था। सुबह मौसम खुला रहने के कारण दौड़ आदि प्रक्रिया पूर्ण कराने में सैन्य अफसरों को भी राहत मिली। 13 जनपदों के अभ्यर्थियों के द्वारा दौड़ के बाद सफलता मिलने पर अन्य शारीरिक दक्षता के लिए तय परीक्षाओं में प्रतिभाग किया गया। इसके बाद पांच सितंबर शुक्रवार को अग्निवीर क्लर्क एवं स्टोर कीपर पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सभी 13 जिलों के चयनित 1073 अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इन अभ्यर्थियों का गुरूवार दोपहर बाद से ही भर्ती स्थल पर आगमन शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *