पुत्रवधु ने उड़ा दी घर में रखी रकम, दी मुकदमे की धमकी

ससुर का आरोप-घर में रखे 19.50 लाख रुपये मां और भाई को दिए, तीनों के खिलाफ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधु पर घर में रखी रकम को चुराकर अपनी मां और भाई के सहारे ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जब उसने घर में रखी रकम के गायब होने के बाबत पुत्रवधु से पूछा तो उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी। जबकि उसकी मां और भाई की सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर उनके पास है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी मौहम्मद शाहनवाज पुत्र शब्बीर अहमद ने अपनी पुत्रवधु पर घर में रखी मोटी रकम को चुराकर अपने मायके वालों को सौंपने के गंभीर आरोप लगाये हैं। शाहनवाज ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र मौहम्मद शाहबाज की शादी देवबंद के मौहल्ला अबुलमाली निवासी मौहम्मद आमिर की पुत्री इफरा के साथ हुई थी। शाहनवाज ने बताया कि उसके ससुर मौहम्मद जकी की तबियत खराब हुई तो वो अपनी पत्नी मेहराज के साथ अपनी ससुराल में ससुर की बीमारी में तीमारदारी में रहा। 12 दिसम्बर 2024 को ससुर का इंतकाल हुआ और 13 को उनकी तदफीन हुई। इस दौरान उनकी पुत्रवधु इफरा और उनके पिता जो काफी वृ( हैं, घर पर ही मौजूद रहे। आरोप है कि इफरा ने मौके का लाभ उठाते हुए घर में रखे 19.50 लाख रुपये अलमारी के लॉकर से चोरी कर लिये और इफरा ने ये रकम अपनी मां हसरत और भाई हिम्माद के सहयोग से 13 दिसम्बर 2024 को चोरी की थी। चोरी हुई रकम में 5.50 लाख रुपये शाहनवाज के पिता के थे, जो उनको एनएससी मैच्योर होने पर मिले थे। जबकि शाहनवाज ने अपने जीपीएफ अकाउंट से प्लाट में मकान बनवाने के लिए 14 लाख रुपये निकलवाये थे और अलमारी के लॉकर में रखे हुए थे। शाहनवाज का आरोप है कि इफरा के सहयोग से रकम को बैग में भरकर उसकी मां हसरत और भाई हिम्माद बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में भी आये। कई लोगों ने भी इनको बैग में हड़बड़ी में रकम ले जाते हुए देखा। दिलशाद उर्फ पप्पू ने इनको टोका तो ये तेजी से भाग गये।
शाहनवाज का कहना है कि इस चोरी का पता उनको 20 दिसम्बर 2024 को तब लगा जबकि रकम निकालने के लिए लॉकर खोला गया। उसी दिन से वो आपसी समझ बूझ से मामला निपटाने में लगा रहा। आरोप है कि इफरा से पूछताछ की तो 26 दिसम्बर को उसने व उसके परिजनों ने धमकी दी कि ज्यादा बकवास की तो ब्लात्कार का मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा देंगे। उसी दिन शाहनवाज ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 16 जनवरी 2025 को शाहनवाज ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जांच के बाद अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शाहनवाज की तहरीर के आधार पर इफरा, उसकी मां हसरत और भाई हिम्माद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  District Bar Association Muzaffarnagar के राउंड 12 में बड़ा उलटफेर! अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायतउनका कहना है

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  मोरना में चल रहा बच्चों का अवैध अस्पताल, ग्रामीणों में रोषग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण

Read More »