मुजफ्फरनगर-शेयर मार्किट में मुनाफे का लालच देकर 31 लाख की ठगी

मुजफ्फरनगर। शेयर मार्किट में पैसा लगाने के बाद अच्छा खासा मुनाफा कमाये जाने का झांसा देकर शातिरों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और विभिन्न स्टॉक मार्किट में शेयर खरीद के लिए युवक से 31 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। इस रकम पर एक करोड़ से ज्यादा का मुनाफा बताकर 24 लाख रुपये की और डिमांड की तो पीड़ित व्यक्ति को ठगी का संदेह हुआ। युवक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खतौली कस्बा के मौहल्ला सर्राफान निवासी 59 वर्षीय सैयद सफदर आजम पुत्र सैयद मौहम्मद कामिल ने साइबर थाने में ऑनलाइन फ्रॉड होने की शिकायत दर्ज कराई है। सफदर आजम ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल फोन पर व्हाटसएप पर स्टॉक मार्किट थिंक टैंक नामक व्हाटसएप गु्रप का लिंक भेजा गया था। सफदर ने इस लिंक पर क्लिक किया, तो वह गु्रप ज्वाइन हो गया। गु्रप के एक सदस्य ने शेयर खरीदने और बेचने के बिजनेस की जानकारी सफदर को देनी शुरू कर दी थी। इसी गु्रप पर सफदर को नीशा पटेल नामक एक महिला ने अपने फोन नम्बर से शेयर खरीदने और बेचने से उसको हुए तथाकथित प्रोफिट के स्क्रीन शॉट भी भेजने शुरू कर दिये थे।
सफदर ने पुलिस को बताया कि वो इनके झांसे में अच्छा मुनाफा मिलने के आश्वासन के कारण आ गया था और उसको कई गुना मुनाफा मिलने का लालच ये लोग देते रहे। पैसा लगाने को सफदर राजी हुए तो उनको व्हाटसएप पर ही अकाउंट खोलने का लिंक भेज दिया गया, इसके माध्यम से सफदर का प्रीवेलेज अकाउंट आईएनडी मनी एप पर खोला गया और 13 अगस्त से 02 सितम्ब्र 2025 तक शेयर खरीदने के नाम पर सफदर से शातिरों ने विभिन्न खातों में 31 लाख 18 हजार 500 रुपये की धनराशि फोन पे और एनईएफटी व आरटीजीएस के सहारे ट्रांसफर करा ली। सफदर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद उसके प्रीवेलेज अकाउंट में उसका बैलेंस प्रोफिट मिलाकर एक करोड़ 76 लाख, 42 हजार 584 रुपये दिखाने लगा। जब सफदर ने इसमें से 10 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया तो पैसा नहीं निकला। उसको बताया गया कि यह पैसा पाने के लिए 27 लाख रुपये थर्ड पार्टी को ट्रांसफर करने होंगे, तब विड्राल होगा। सफदर ने बताया कि इसके बाद उसको ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते भ्रष्ट लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »