मुजफ्फरनगर-वरिष्ठ अधिवक्ता आमोद त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समाजसेवी और अधिवक्ता आमोद त्यागी का शनिवार की रात लगभग 9 बजे अचानक हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। एडवोकेट आमोद त्यागी ग्राम मलपुरा के रहने वाले थे और वर्तमान में साकेत कॉलोनी में निवासरत थे। उनके निधन से जनपद में शोक बन गया। देर रात से ही लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। रविवार को सुबह उनकी अंतिम यात्रा में भी सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
आमोद त्यागी एक संपन्न, शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। अपने सरल स्वभाव, मधुर भाषण शैली और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध रहे। वे हमेशा अपने आसपास के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति माने जाते थे। उनके निधन से सम्पूर्ण वकील समुदाय, समाजजन और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद क्षण पर हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की साइबर थाना प्रभारी बनी कौशम्बी पंवार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *