टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हित

मेरठ, दौराला।

प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए अर्थ रिवाइटल फाउंडेशन ने गांव अंदावली (ब्लॉक दौराला) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली और सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

120 मरीजों की जांच, 38 संभावित टीबी मरीज पाए गए

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आकांक्षा, डॉ. निशा, डॉ. विकास और आशा कार्यकर्ता पुनीता व सीता की टीम ने जांच की। कुल 120 लोगों का परीक्षण हुआ, जिनमें से 38 मरीज संभावित रूप से टीबी से पीड़ित मिले। सभी संभावित मरीजों के बलगम सैंपल लेकर सीएचसी दौराला भेजे गए ताकि आगे की जांच और इलाज सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी

संस्था की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना भांगा ने कहा, “टीबी मुक्त भारत अभियान तभी सफल होगा जब समाज का हर व्यक्ति इसमें अपनी भूमिका निभाए। हमें मिलकर हर गांव और हर शहर से इस बीमारी को खत्म करना होगा।”

चार वर्षों से लगातार स्वास्थ्य सेवा

अर्थ रिवाइटल फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निरंतर गांव-गांव और शहरों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य है – लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना, निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना।

इसे भी पढ़ें:  निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आर-पार की लड़ाई का एलान...स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपना असंवैधानिक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *