नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार की एडवाइजरी: भारतीय नागरिकों से नेपाल न जाने की अपील

विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी – नेपाल में मौजूद भारतीय सुरक्षित ठिकाने पर रहें

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को नेपाल यात्रा से बचने की सलाह दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक भारतीय नागरिक नेपाल की यात्रा न करें।

इसे भी पढ़ें:  ईरान युद्ध खत्म कराने की कोशिश, रूस ने अमेरिका से साधा संपर्क

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा:

  • जो भारतीय नागरिक पहले से नेपाल में मौजूद हैं, वे अपने मौजूदा ठिकाने पर ही रहें।

  • सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें।

  • नेपाल की स्थानीय प्रशासनिक एजेंसियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की सलाह का पालन करें।

इसे भी पढ़ें:  खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

हेल्पलाइन नंबर जारी

मंत्रालय ने आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
???? +977 – 980 860 2881
???? +977 – 981 032 6134

नेपाल में हालात

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर शुरू हुए प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में झड़पें हो रही हैं और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मिशन यूपी 2027 को लेकर भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार प्लान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *