शहर को विकास की बड़ी सौगात-165 लाख की 10 सड़कों का लोकार्पण

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सड़कें सिर्फ यातायात को आसान नहीं करतीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास की नींव भी होती हैं।

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में चार वार्डों में राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत् 165 लाख रुपये की लागत से बनी 10 नई सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में बेहतर यातायात, स्वच्छता और नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए घर का कूड़ा गाड़ी वालों को देने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid02AtsU36KQm5ERn2Gx2VygbCQUdMCq6wEd8RJadUnTPxvKf9mzqgAQb1hWKJ8JmwHGl

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी विकास के लिए राज्य वित्त के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पारित कार्यों के पूर्ण होने पर उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहर के चार वार्डों में नवनिर्मित 10 सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए उद्घाटन किया। वार्ड संख्या 3 में सभासद अनिता हसीब राणा के साथ उन्होंने खालापार में करीब 11 लाख रुपये से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया।

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid0ZgXseEfDAJS1M275BX8ZQQMNZgtP6qTzh84GezoKnZPAnHnfBtFPi3Vkjjhv1jRYl

वार्ड 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अवध विहार कालोनी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क जनता को समर्पित की और यहां लोगों के साथ भ्रमण करते हुए सफाई व्यवसथा का भी निरीक्षण किया। वार्ड संख्या 31 में मौहल्ला अंकित विहार व लालबाग में करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का उन्होंने क्षेत्रीय सभासद बबीता उर्फ बॉबी सिंह के साथ मिलकर उद्घाटन किया। वार्ड संख्या 35 में सभासद अमित कुमार के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई पांच सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, गिरोह का भंडाफोड़

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid0sRoAAQtMg3cfK4MTMHPH55T27G1YnGiSpdrTqmhbdydisYWkK3MeA3Bin8cdJhol

उद्घाटन समारोह में मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सड़कें सिर्फ यातायात को आसान नहीं करतीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास की नींव भी होती हैं। उन्होंने वार्डवासियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि हम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार नए कदम उठा रहे है, ये प्रयास केवल जनसहयोग से ही पूर्ण हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने नवनिर्मित सड़कों के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार जताने के साथ ही वार्ड में पहंुचने पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता हरीश अहलावत, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सभासद राहुल पंवार, परमजीत राठी, हरेन्द्र आर्य, विजय पाल, अनुज फौजी, संदीप मलिक, अलका चौधरी, नीतू सिंह, रूबी पंवार, बबली के अलावा जेई कपिल कुमार, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज बालियान, रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दो सभासदों के खिलाफ डीएम ने बैठाई जांच, एनएसए ने की थी शिकायत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *