मुरादाबाद- सपा सांसद एसटी हसन ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, कई परिवार तबाह हो गए। उनके आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और हम पाकिस्तान के साथ दोस्ताना मैच खेल रहे हैं। सपा सांसद ने कहा कि आतंकवादी कहां से आते हैं, यह सबको पता है। जो देश हमारे शहीदों का खून बहा रहा है उसके साथ खेलना सही नहीं है।

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली
चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण





