जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्कूल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
कहा-दूसरे छात्रों से विवाद के बाद प्रिंसिपल द्वारा दंडित किए जाने के बाद गायब हुआ छात्र

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं कक्षा का छात्र अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही छात्र का पता नहीं चला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में अचानक 9वीं कक्षा का छात्र लापता हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लापता छात्र की पहचान आर्यन पुत्र आतिश कुमार निवासी अलीपुर कला, थाना तितावी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र का स्कूल में कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रिंसिपल ने आर्यन को ही दंडित किया। उसी के बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, आर्यन रविवार दोपहर करीब एक बजे से स्कूल परिसर से लापता है। 2022 में नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने वाला आर्यन वर्तमान में 9वीं कक्षा के बी सेक्शन का छात्र था। वह हाल ही में दो माह की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटा था। छात्र के गायब होने की सूचना पाकर परिजन तत्काल स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल रही महिलाओं ने डंडे लेकर विद्यालय परिसर में नारेबाजी भी की।
सूचना पर तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस स्कूल स्टाफ और संबंधित छात्रों से पूछताछ कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में छात्र की तलाश भी जारी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही छात्र आर्यन का पता नहीं चला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। परिजनों ने पुलिस से आर्यन को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने की भूख हड़तालसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  टैक्स चोरी और तस्करी रोकने को जीएसटी-आबकारी विभाग ने मिलाया हाथवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंडपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »