लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन: राज्य का दर्जा मांगते युवाओं ने भाजपा दफ्तर और पुलिस वाहन में लगाई आग

लेह (लद्दाख)। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को लेह में प्रदर्शन हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में जुटे युवाओं और छात्रों ने सड़कों पर नारेबाजी की और पुलिस से झड़प कर ली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, CRPF की गाड़ी में आग लगा दी और भाजपा कार्यालय को भी निशाना बनाया।

सूत्रों के अनुसार, यह आंदोलन पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में किया जा रहा है, जो पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों और छात्रों ने उनके समर्थन में लद्दाख बंद का आह्वान किया था। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विरोध के दौरान कई लोग बीमार पड़ गए, जिनमें दो महिला प्रदर्शनकारियों को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लेह हिल काउंसिल की इमारत पर भी पथराव कर दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे प्रदर्शनों ने पूरे इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।

इस बीच केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों और नेताओं के साथ वार्ता करने की घोषणा की है। हालांकि, बुधवार को हुई झड़पें इस बात का संकेत हैं कि लोगों में गुस्सा और असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प भी जताया है।

Read More »