महाराजा अग्रसैन ने समाज में एकता और समानता को बढ़ायाः मीनाक्षी स्वरूप

इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के तत्वावधान में एसडी मार्किट स्थित महाराजा अग्रसैन स्मारक पर अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
महायज्ञ में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विशेष रूप से आहुति दी और समाज की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसैन का जीवन समरसता, सामाजिक न्याय और सेवा भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज में एकता और समानता को बढ़ावा देने के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने महाराजा अग्रसैन के आदर्शों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इसे भी पढ़ें:  200 गाड़ियां, भारत सरकार की टीम और दो औद्योगिक घरानों के दो जिलों के ठिकानों पर छापा

महायज्ञ में मुख्य यजमान उद्यमी वैभव जैन सपत्नीक शामिल रहे। वैश्य महासंगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। महायज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था और अनुशासन की सराहना नगरवासियों द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, संजय अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, सभासद नवनीत गुप्ता, अजय सिंघल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सुनील सिंघल, कृष्णगोपाल मित्तल, ललित माहेश्वरी, दिनेश बंसल, मिथलेश गोयल, रजत गोयल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता के साथ ही वैश्य महासंगठन से श्रवण अग्रवाल, कशिश गोयल, हरीश भूषण, नितिन तायल, कपिल गुप्ता एडवोकेट, हरीश गुप्ता, अनिमेष जिंदल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशिस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर

Read More »