मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्या

रविवार की सुबह पुलिस ने हत्यारोपी फैक्ट्री मालिक आलम राणा को चंद घंटे बाद ही मुठभेड़ में किया घायल

मुजफ्फरनगर। गांव वहलना में विधवा महिला सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। उसका एक फैक्टरी मालिक आलम राणा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई साल से दोनों के बीच अवैध सम्बंध थे। इसी बीच महिला ने आलम की फैक्टरी से नौकरी छोड़ दी। सम्बंध फिर भी बने रहे, लेकिन आलम को शक हुआ कि किसी और से भी सुनीता के संबंध बन गये हैं। इसी तकरार में आलम ने रविवार की सुबह महिला की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आलम को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
थाना खालापार क्षेत्र के गांव वहलना में एक रविवार को सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला की कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी गई। खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय सुनीता कश्यप के रूप में हुई है, जो गांव वहलना में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। वह एक स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। पुलिस ने बताया कि सुनीता पहले आलम नाम के व्यक्ति की फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उसका करीब एक साल पहले आलम के साथ संबंध हो गया था। बाद में सुनीता ने वहां से नौकरी छोड़ दी थी, इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध जारी रहे।
आरोप है कि रविवार को आलम महिला के घर आया और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने सुनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया गया कि आलम को शक था कि सुनीता का किसी और से भी संबंध है। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के भाई मिंटू ने पुलिस को शिकायत देकर आलम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी आलम की तलाश तेज की तो घटना के चंद घंटे बाद ही चैकिंग के दौरान आलम के साथ खालापार पुलिस की मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने गोली का जवाब गोली से देते हुए आरोपी आलम राणा निवासी सूजडू को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »