बेवफाई से आहत महिला चिकित्सक ने नौचंदी ट्रेन में काटी अपनी कलई

सफल नहीं हो पाई 2003 में हुई शादी, 2014 में तलाक के बाद मानसिक अवसाद ने घेरा, बेटी के साथ सहारनपुर में मायके में रह रही महिला

मुजफ्फरनगर। एक महिला चिकित्सक ने नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सभी के सामने अपने हाथ की कलई को काट लिया। महिला लहूलुहान हो गई, खून ही खून देखकर ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर पहंुचने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। रेलवे पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार के मौहल्ला नवीन नगर निवासी 36 वर्षीया ज्योतिका त्यागी पुत्री फूलचंद त्यागी बुधवार को सवेरे मेरठ जनपद से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी बीच जब ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी कि ज्योतिका त्यागी ने अपने हाथ की कलई को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस कर्मियों ने घायल अवस्था में ज्योतिका को ट्रेन से उतारा। आरपीएफ की महिला कांस्टेबल खुशबू चौधरी ने घायल ज्योतिका को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। यहां ज्योतिका की हालत ठीक बताई जा रही है।
दैनिक नयन जागृति संवाददाता ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती ज्योतिका त्यागी से बातचीत की। ज्योतिका ने बताया कि उन्होंने एमबीबीएस किया है और वो पीजीआई पिलखनी सहारनपुर में गायनाक्लोजिस्ट के रूप में सर्विस करती हैं। ज्योतिका ने बताया कि वो जीवन में काफी आघात झेल चुकी हैं। पिता ने उनकी शादी साल 2003 में छपार थाना क्षेत्र के गांव रेई में की थी। शादी के बाद से ही उनको पति से शोषण ही मिला। ज्योतिका ने आरोप लगाया कि उनके पति का चरित्र ठीक नहीं था और वो बेवफाई करता रहा। इसी बीच ज्योतिका ने एक बेटी को जन्म दिया। शादी ठीक नहीं चली और साल 2014 में ज्योतिका का अपनी पति से तलाक हो गया। इसके बाद वो अपने मायके सहारनपुर में ही रहने लगी।

ज्योतिका ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से वो ज्यादा डिप्रेशन में थी और आत्म शांति के लिए अपने गुरू छतरपुर आश्रम के पास जाने के लिए तीन दिन पहले सहारनपुर से चली थी। मंगलवार को वो मेरठ पहुंची थी। स्टेशन पर गई तो ट्रेन निकल चुकी थी, देर रात होने के कारण वो मेरठ में एक होटल में रूकी और बुधवार की सुबह मेरठ स्टेशन से नौचंदी एक्सप्रेस में सवार होकर सहारनपुर लौट रही थी। ज्योतिका ने बताया कि ट्रेन में सवार होने पर वो मानिसक रूप से खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकी और मेरठ स्टेशन निकलते ही उसने अपने हाथ की कलई को ब्लेड से काट लिया था। खून बहने लगा। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर उसको नीम बेहोशी की अवस्था में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी बेटी भी उसके साथ ही रहती है। वो जीवन से हताश होकर कई बार सुसाइड का प्रयास कर चुकी है। परिजनों को भी रेलवे पुलिस ने सूचित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिश

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »