आई लव मौहम्मदः मुंबई में बैठे युवक ने दी गर्दन काटने की धमकी

युवक ने वीडियो में कही गर्दन काटने और कटाने की बात, दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा, काम के सिलसिले से मुंबई गये युवक ने वायरल की वीडियो, पुलिस टीम का किया गठन

मुजफ्फरनगर। एक युवक द्वारा आई लव मोहम्मद के प्रकरण को उठाते हुए गर्दन काटने की धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम और एसएसपी ने भी फोर्स के साथ क्षेत्र में दौरा किया। भड़काऊ भाषा और उकसावे से भरे इस वीडियो ने लोगों में नाराज़गी और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान मुज़फ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना निवासी नदीम के रूप में हुई है, जो काम के सिलसिले में मुंबई गया हुआ है, वहीं से उसने यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बरेली में उपद्रव के बाद कुछ लोग सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिशें कर रहे हैं। आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर ऐसी ही कोशिश बुढ़ाना के युवक ने की है, जो मुंबई में रहता है। युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल कर दिया, जिससे लोगों में गुस्सा है। इसमें भड़काऊ बातें कही गई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
बुढ़ाना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक नंदकिशोर कौशिक ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। उप निरीक्षक द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को जब वह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए बुढ़ाना में नदी रोड मंदिर पर पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग एक वीडियो को देख रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोगों में काफी गुस्सा व रोष बना हुआ था। बताया कि जब उन्होंने लोगों से पूछा तो उनका कहना था कि एक वीडियो में युवक आई लव मौहम्मद को लेकर गर्दन कटाने और काटने जैसी भड़काऊ बातें कर रहा था। लोगों ने बताया कि वीडियो में जो युवक दिख रहा है, वो उसे पहचानते हैं और यह वीडियो बुढ़ाना कस्बा के लुहसाना रोड पर स्थित मौहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी नदीम पुत्र शमशाद का बताया गया है। स्थानीय लोगों ने वीडियो में उसका चेहरा देख और आवाज सुनकर पहचान की। आरोप है कि नदीम ने भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर बुढ़ाना व आसपास का माहौल खराब करने का प्रयास किया है।
उन निरीक्षण नन्दकिशोर ने अपनी तहरीर में कहा कि नदीम ने दुर्भावना से ग्रसित होकर दंगा कराने के लिए वीडियो को वायरल किया है। इस वीडियो को उप निरीक्षक ने भी देखा और उनकी तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी युवक नदीम के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में मालूम चला है कि आरोपी युवक नदीम काफी दिन से काम के सिलसिले में मुंबई में रहता है। मुंबई से ही उसने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामले में जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार भी किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  वाह री पुलिस! आदमी एक, शिकायत एक और मुकदमे दो…इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगममिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »