नींद की झपकी और मौत… मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

गाजियाबाद- एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि कार चालक की पहचान नेहरू नगर निवासी मंजुल के रूप में हुई है। वह भी घायल हुआ है। जानकारी मिली है कि वह बुलंदशहर से लौट रहा था। नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। गाजियाबाद में राकेश मार्ग पर शनिवार तड़के जबरदस्त हादसा हुआ। बेकाबू कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले कई लोगों को रौंद दिया। इसमें सावित्री देवी 60 वर्ष और 56 वर्षीय मीनू प्रजापति निवासी न्यू कोट गांव की मौत हो गई। जबकि विपिन शर्मा निवासी श्याम विहार कॉलोनी और न्यू कोट गांव निवासी कमलेश शर्मा घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कमलेश शर्मा की मौत हो गई। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि कार चालक की पहचान नेहरू नगर निवासी मंजुल के रूप में हुई है। वह भी घायल हुआ है। जानकारी मिली है कि वह बुलंदशहर से लौट रहा था। नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी, इसके बाद उसने लोगों को रौंदा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »