आरएसएस ने सौ वर्षों के संघर्ष में भारत की आत्मा को मजबूत कियाः संजीव बालियान

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया पथ-संचलन, लोगों ने स्वयंसेवकों पर बरसाये फूल

मुजफ्फरनगर। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ;आरएसएसद्ध के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार सुबह वसुंधरा रेजीडेंसी में संघ की वासुदेव शाखा द्वारा पथ-संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति से अभिभूत होते हुए आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन ठगी गिरोह का खुलासा, फर्जी CBI-कस्टम अफसर बनकर युवती से ऐंठे 5 लाख; 2 गिरफ्तार

कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके पश्चात शाखा के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में ढोल-नगाड़ों के साथ शस्त्रों सहित पथ-संचलन किया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान रहा।

https://www.facebook.com/DrSanjeevBalyan/posts/pfbid02TyRQJX9oTRoTBVqTWfConBs4dPjRtTXVvH9jpHCjY9EonQPMdMmWfFrunTDtNYS6l

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. संजीव बालियान ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी का यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक चेतना है जो राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर प्रज्वलित करती है। आज जिन युवाओं ने अनुशासन के साथ पथ-संचलन किया, वे आने वाले भारत के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में समाज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे भारत की आत्मा को मजबूत करने वाले प्रयास हैं। आज भारत वैश्विक पटल पर आत्मविश्वास से खड़ा है, इसमें संघ की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। पथ-संचलन कार्यक्रम में वसुंधरा रेजीडेंसी के सैकड़ों निवासी बालक, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों ने अपने घरों से तिरंगे लहराए और बालकों ने ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति, अनुशासन और सेवा की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »