कफ सिरप कांड: तीन और मासूमों की गई जान, अब तक 20 बच्चों की मौत; ‘कोल्ड्रिफ’ के मालिक को होंगे गिरफ्तार

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में तीन और बच्चों की मौत के बाद आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। पांच बच्चे नागपुर में गंभीर हालत में भर्ती हैं। सरकार का कहना है कि आरोपी कंपनी कोल्ड्रिफ के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम चेन्नई और काछीपुरम रवाना की गई है।    मध्य प्रदेश में कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में तीन और मासूमों ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 20 पर पहुंच गई है। छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पांच बच्चे अब भी नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अब कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी के ऑनर को गिरफ्तार किया जाएगा। उसे पकड़ने के लिए दो टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंच चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें:  भारत करेगा रूस से 5 और S-400 स्क्वाड्रन की खरीदी पर चर्चा — CCS जल्द मंजूर कर सकता है Sukhoi-30MKI अपग्रेड

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *