मुजफ्फरनगर-शहीद सैनिक की बेटी से 3.62 लाख रुपये की साइबर ठगी

आनलाइन लुटेरों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद सैनिक की बेटी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली, बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। आनलाइन ठगों ने सीमा सुरक्षा बल के शहीद सिपाही की बेटी से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने शहीद की पत्नी को पेंशनर्स को गैलेंट्री ग्रांट करने का लालच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल से जांच शुरू कर दी है। धोखेबाजों ने ग्रांट देने के बहाने कई किश्तों में रुपये लिए। आनलाइन लुटेरों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद सैनिक की बेटी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। लुटेरों ने इस शहीद सैनिक की पत्नी को गैलेंट्री ग्रांट जारी किए जाने का झांसा दिया। इसके बाद मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया। शहीद सैनिक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से मामले की जांच शुरू कराई है।
शहर के खालापार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी विदुषी मलिक के पिता तेजपाल सिंह मलिक सीमा सुरक्षा बल में सिपाही थे, जो 26 सितंबर वर्ष 1999 में शहीद हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि विगत दिवस उसे फोन काल आई थी, जिसमें आरोपित ने बताया कि तेजपाल सिंह मलिक के गैलेंट्री ग्रांट इश्यू हुआ है। जिसके 3.70 लाख रुपये हैं और ये निरस्तीकरण कोष में पड़ा है। बलिदानी की वीरांगना को वर्ष 2023 से 2026 तक लगभग 3.70 लाख रुपये मिलेंगे। इसके बाद विवेक राजपूत नामक अधिकारी के सहायक गुलाटी ने फोन कर ग्रांट देने की ऐवज में 24,600 रुपये की मांग की। उसके बाद फंड स्वीकृत कराने के लिए 74,600 रुपये लिए गए। आरोपितों ने पुनः 97 हजार रुपये तथा 1.66 लाख इनकम टैक्स के नाम पर लिए। पीड़िता ने बताया कि लगभग 3.62 लाख रुपये की ठगी की गई है। पेंशन एकाउंट में रुपये नहीं आने की जानकारी की तो आरोपितों के मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कराई है।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू के धरने पर हंगामा, किसान नेता पर उगाही के गंभीर आरोप

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंकइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सरकारी इंटर कॉलेज बनकर रहेगाः चेयरमैन जहीर फारूकी ने उठाया एक नया कदममिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »