मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षण

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मुजफ्फरनगर। कानपुर में हाल ही में हुई ब्लास्ट की घटना से सबक लेते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस और प्रशासन हादसों को रोकने लिए पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। इसके लिए ही जनपद में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें दीपावली से पूर्व जनपद में पटाखों की बिक्री को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में नई मंडी क्षेत्र में पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने इन प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सुरक्षा बंदोबस्त और पटाखों के वैध भण्डारण तथा बिक्री की जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कानपुर में हुए हालिया पटाखा ब्लास्ट की भयावह घटना ने प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली जैसे बड़े पर्व से पहले जिले में पटाखा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। नई मंडी में पुलिस प्रशासन की टीम ने कई पटाखा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ नई मंडी राजू साव तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों की दुकानों और गोदामों की गहन जांच की तथा सुरक्षा के सभी मानकों की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बार चुनाव: दूसरे राउंड में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक महासचिव पद पर आगे

चेकिंग के दौरान व्यापारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए कि वे आग से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। विशेष रूप से पानी, रेत और अग्निशमन यंत्रों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने कहा कि कानपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हम पूरी तरह सतर्क हैं। सभी व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। पुलिस और प्रशासन की इस सक्रियता से आम जनता में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। दीपावली पर्व से पहले चलाया गया यह अभियान जनहित और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  करवा चौथ-बाजार भ्रमण पर निकले क्रांतिसेना व शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की निगरानी

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद में वेतन विवाद में कामबंद जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद पार्टनर के

Read More »