दिल्ली-एनसीआर- नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात स्पेशल स्टाफ ने हथियारबंद बदमाश आफताब आलम को मुठभेड़ में घायल कर दिया। दो राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तीन गोलियों में से एक उसके दाहिने पैर में लगी, गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रात जिले के स्पेशल स्टाफ को एक बदमाश के स्कूटी पर हथियार लेकर नरेला में घूमने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम उस बदमाश की तलाश शुरु की। पुलिस ने काले रंग की स्कूटी को जी ब्लॉक नरेला औद्योगिक क्षेत्र के पास रोकने की कोशिश की गई। स्कूटी सवार बदमाश पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की और पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर तीन राउंड फायरिंग की, जिनमें से एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग
मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें: दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशानाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें




