साइबर ठगों ने दो युवतियों के बैंक खातों से उड़ाई एक लाख की रकम

पिता का दोस्त बनकर युवती को झांसे में फंसाया, 60 हजार का भ्रम बना निकाले 55 हजार

मुजफ्फरनगर। शहर में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों के बैंक खातों से 1.05 लाख रुपये की ठगी कर चूना लगाया। पहली घटना में एक युवती को रकम निकालने के लिए जनसेवा केंद्र से सेवा लेनी ही भारी पड़ गई, उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। वहीं दूसरी घटना में एक युवती को उसके पिता का दोस्त बनकर एक शातिर ने अपने झांसे में लिया और 60 हजार रुपये भेजने का भ्रम बनाकर उसके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेडा निवासी युवती रूबल कुमारी पुत्री घसीटू सिंह ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को साइबर ठगी की जानकारी दी। रूबल ने बताया कि उसकी बड़ी बहन रविता कुमारी पत्नी जोगेन्द्र कुमार निवासी गांव बेहडा थू्र ने 19 अपै्रल को बैंक की उप सेवा केन्द्र आधार शाखा भोपा के अन्तर्गत विनीत कुमार के जन सेवा केन्द्र से 5 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद 29 अपै्रल से 5 अगस्त तक रविता के बैंक खाते से आठ बार ट्रांजक्शन करते हुए किसी शातिर के द्वारा 50,600 रुपये निकाल लिए गये। थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारम्ीा कर दी गई है।
वहीं दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला प्रेमपुरी निवासी सुधीर कुमार गर्ग पुत्र स्व. सुखवीर सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी अवन्ति गर्ग के मोबाइल फोन पर गत 8 अक्टूबर को एक फोन कॉल आई। इसमें फोन करने वाले अवन्ति को बताया कि वो उसके पापा का दोस्त है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने बेटी के खाते में 20 हजार रुपये डालने की अनुमति मांगी। बेटी ने यह सोचकर की कोई पापा के ऑफिस का साथी होगा, अपनी अनुमति दे दी और डिटेल व्हाटसएप कर दी। सुधीर गर्ग ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उनकी बेटी के मोबाइल फोन पर दो ट्रांजक्शन का संदेश आया, इसमें 10 और 50 हजार रुपये आने की सूचना दर्शाई गई थी। इसके अगले ही अवन्ति गर्ग के बैंक खाते से तीन ट्रांजक्शन में 55 हजार रुपये की रकम उड़ा ली गई। इसकी सूचना पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने को भी दी। एसएचओ कोतवाली नगर उमेश रोरिया ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष बोले-बिजनौर में सीएमओ तेवतिया को अपमानित किया

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »