तितावी पुलिस ने संघर्ष मामले में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घर में घुसकर की गई थी मारपीट, महिला ने दर्ज कराया था सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नामजद अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झगड़े के एक मामले में वांछित चल रहा था। इसमें कई अन्य लोग भी नामजद हैं।
थाना तितावी क्षेत्र के गांव भमेला निवासी सोशन पत्नी प्रवीण ने थाने पर आठ सितम्बर को दी सूचना में बताया था कि सात सितम्बर को वो अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर ही बैठी हुई थी, इसी बीच उनके पडौसी मोनू, कमल, प्रदीप और प्रवीण पुत्रगण पाल्ला, सुखपाल व संजीव उर्फ छोटन पुत्रगण राकेश और सागर पुत्र धर्मवीर हाथों में हथियार और लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आये और आते ही हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। तितावी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद अभियुक्त सागर पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम भमेला को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक जयप्रकाश भास्कर और कांस्टेबल राहुल कुमार ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसको जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेराव

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिरउनका कहना है कि पिछले

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »