चंडीगढ़ में भिड़े कांग्रेसीः महिला नेता ने ब्लाक प्रमुख को थाने में जड़े थप्पड़, इस बात पर बढ़ा विवाद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ दिन पहले एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। इसी बात पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लाक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच विवाद हो रहा था। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लाक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी कि मामला थाने पहुंच गया। गुस्से में आई ममता डोगरा ने मलोया थाने में ही अपनी ही पार्टी के ब्लाक प्रमुख को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया। मामला वीरवार रात का है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक फोटो से सारा विवाद शुरू हुआ। ममता डोगरा ने कहा कि फोटो उन्होंने नहीं भेजी लेकिन उन्होंने देखा कि उनके कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक स्क्रीनशाट हरजिंदर सिंह की तरफ से शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि यह पोस्ट ममता डोगरा ने टीसीटी के ग्रुप में डाली है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और मलोया के पुलिस थाने पहुंच गईं। पुलिस ने हरजिंदर सिंह को भी बुलाया। सभी थाने के एक कमरे में बैठे हुए थे। इस पूरे घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें डोगरा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि स्क्रीनशाट लेकर अलग-अलग ग्रुप में क्यों डाला। इतना कह कर वह कुर्सी से उठती हैं कि हरजिंदर सिंह को एक-एक करके कई थप्पड़ मारती हैं। इस दौरान आसपास कई लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आए। इसमें पूर्व मेयर व पार्षद कुलदीप कुमार भी हैं, जो दोनों को छुड़ाते हुए नजर आए। वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही यह सारी घटना हुई। एरिया एसएचओ ने कहा कि उन्होंने दोनों के मोबाइल चेक किए हैं। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हरजिंदर सिंह ने भी चंडीगढ़ की एसएसपी को शिकायत दी। कहा है कि थाने में पहले से ही प्लानिंग की गई थी। योजना के तहत ही अलग-अलग एंगल पर मोबाइल से वीडियो रिकार्ड की गई और उसे वायरल किया गया। इससे उनकी छवि काफी ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने इस मामले में की शिकायत में कई लोगों के नाम भी लिए हैं और कहा है कि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा है कि उन्होंने कोई स्क्रीनशाट वायरल नहीं किया। उन्होंने तो सिर्फ लोगों को सचेत करते हुए कहा था कि ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष... किशोरी की मौत, छह घायल

Also Read This

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर जोरमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि

Read More »

मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पल्लवपुरम थाने में तैनात उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोप है कि दरोगा छत्रपाल सिंह एक मामले की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनसे जुड़े पक्ष से पैसों की मांग की गई। शिकायत एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंची, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच करते हुए ट्रैप की योजना तैयार की। इसे भी पढ़ें:  इलेक्शन कमीशन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- भारत का चुनावी सिस्टम मर

Read More »

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप 

शव के पास से दो पेज का सुसाइड नोट पुलिस ने किया बरामद, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मानसिक तनाव में आत्महत्या कर ली। युवक का शव मिलने के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मां बेटी पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है। इसे भी पढ़ें:  न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की

Read More »