मुजफ्फरनगर-दीपावली के दिन हुए झगड़े में घायल युवक की मौत, परिवार में मातम

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में लगाई गई टीम

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ले पर दीपावली के दिन हुए झगड़े में घायल युवक की मौत हो गई। युवक की हालत रविवार को अचानक बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा मेरठ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के कारण परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  दासी मंथरा की कपटी सीख से कैकई ने की हठ और अवध में छाया अंधकार

सूत्रों के अनुसार दीपावली की रात 20 अक्टूबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी 39 वर्षीय मिंटू पुत्र महावीर सैनी गली से गुजर रहा था, इसी दौरान कुछ युवकों में शराब पीने को लेकर विवाद चल रहा था और मारपीट हो रही थी। ये देखकर मिंटू वहीं रुक गया और बीच बचाव करने घुस गया। बताया गया कि इसी बीच हमलावर युवकों ने मिंटू को भी घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर डाली। एक युवक ने सिर में लोहे की रॉड से वार किया तो मिंटू घायल होकर गिर पड़ा था।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल मिंटू को जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। हमलावर युवक और घायल पड़ौसी होने के कारण कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। वहीं परिजनों ने घायल मिंटू का उपचार शहर के ही एक निजी चित्सिालय में कराया था। इसी बीच मिंटू की रविवार को अचानक ही तबियत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसको मेरठ के लिए रैफर कर दिया। परिजन मिंटू को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस घर लौट आये। इसके साथ ही परिवार में रोष पनप गया। वहीं भारी भीड़ उनके घर पर जमा हो गई। आसपास की दुकानों को भी बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  टशनबाजी में पांच बहनों के इकलौते भाई की नृशंस हत्या

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली उमेश रोरिया भारी फोर्स के साथ रामलीला टिल्ला पहुंचे और मृतक मिंटू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों से जानकारी ली और कार्यवाही का भरोसा दिया। बताया गया कि कोतवाली पहुंचने पर परिजनों ने मिंटू पर हमला करने के आरोप में छोटा सैनी, कल्लू, दीपक कुमार और बिट्टू सैनी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि मिंटू पर दीपावली की रात कुछ युवकों ने हमला किया था, उसका उपचार परिजन करा रहे थे। रविवार को मेरठ ले जाते समय उसकी मौत होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने हमला करने के आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *