पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमर

रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचकर एआरएम से की मुलाकात, नगरवासियों की सुविधा बहाली को उठाई मजबूती से आवाज

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के हजारों नागरिकों को अब रोडवेज बस सेवा की असुविधा झेलनी पड़ रही है। कभी जहां नगर के भीतर स्थित बस अड्डे से रोजाना सैकड़ों बसें संचालित होती थीं, वहीं अब अधिकतर बसें नगर से बाहर बाईपास से गुजर रही हैं। इस समस्या को लेकर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने मुजफ्फरनगर के रोडवेज अधिकारियों से मुलाकात कर जनहित में बसों को नगर के अंदर से संचालित किए जाने की मांग की है।
पुरकाजी नगर में रोडवेज बसों के नगर के अंदर से होकर न आने की समस्या को लेकर नगरवासियों में लंबे समय से आक्रोश है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन के नेता जहीर फारूकी ने मुजफ्फरनगर स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज प्रभात सिन्हा और स्टेशन इंचार्ज से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
चेयरमैन फारूकी ने बताया कि पहले पुरकाजी रोडवेज बस अड्डे पर करीब 350 बसें विभिन्न डिपो से आती थीं, जिनसे नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मुजफ्फरनगर, रुड़की, सहारनपुर आदि शहरों के लिए आसानी से आवागमन कर पाते थे। लेकिन वर्तमान में मुजफ्फरनगर डिपो की अधिकांश बसें नगर के अंदर आने के बजाय बाईपास मार्ग से होकर निकल रही हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, व्यापार और रोजगार के लिए रोजाना हजारों लोग बसों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अब उन्हें सुबह-शाम और देर रात परिवहन सुविधा न मिलने से कठिनाई झेलनी पड़ रही है। पहले पुरकाजी बस अड्डे से डे-पास भी बनाए जाते थे, किंतु अब वह सुविधा भी समाप्त कर दी गई है।
फारूकी ने अधिकारियों को याद दिलाया कि पहले भी भूराहेड़ी बाईपास पर जनता के दबाव के चलते अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आदेश जारी किया था कि रोडवेज बसें पुरकाजी नगर के अंदर से होकर जाएंगी, परंतु अब उस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनहित में बस अड्डे पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को तैयार है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
इस अवसर पर रोडवेज आर.एम. मुजफ्फरनगर प्रभात सिन्हा ने चेयरमैन फारूकी को आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बसें शीघ्र ही पुरकाजी नगर के अंदर से होकर जाएंगी। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द ही टीम सहित पुरकाजी पहुंचकर निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया। चेयरमैन की इस पहल से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि एक बार फिर पुरकाजी बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बसें नगर के अंदर आने लगेंगी, तो व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को बाईपास तक पैदल जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सीलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »