स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर पर पुलिस ने कसा शिकंजा

मुज़फ्फरनगर। जिले में धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों पर अपनी मुखर बयानबाज़ी के लिए चर्चित स्वामी यशवीर महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें विवादित बयान देने से रोकने के लिए औपचारिक नोटिस जारी किया है। साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात गनर को भी वापस बुला लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि महाराज के बयानों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। वहीं कहा जा रहा है कि स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर सुरक्षा के लिए दिया गया गनर भी वापस लौटा दिया है।
तितावी थाना क्षेत्र से जुड़ी यह कार्रवाई उस समय चर्चा में आई, जब योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज को पुलिस की ओर से औपचारिक नोटिस भेजा गया। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के विवादास्पद या साम्प्रदायिक बयान से बचें, अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के इस नोटिस की खबर से सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि तितावी पुलिस ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब हाल के महीनों में स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर लगातार कई विवादित बयान जारी किए, जिनसे समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रही। प्रशासन का कहना है कि इन बयानों से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है, इसलिए अब कड़ा रुख अपनाया गया है।
स्वामी यशवीर महाराज पहली बार सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट को लेकर मुद्दा उठाया था। इसके बाद उन्होंने ष्लव जिहादष्, ष्मूत्र जिहादष् और ष्थूक जिहादष् जैसे विवादास्पद विषयों पर बयान देकर कई बार पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती पैदा की। उन पर कई पंचायतों के आयोजन और वहां से उत्तेजक भाषण देने के आरोप भी लग चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि इन घटनाओं से स्थानीय कानून व्यवस्था पर दबाव बढ़ा और शांति व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल होता गया।

हाल ही में कार्तिक गंगा स्नान मेले के दौरान जब प्रशासन ने उन्हें दूसरे समुदाय के लोगों के प्रति भेदभावपूर्ण बयान देने से रोका और निरीक्षण स्थल तक जाने से रोका, तो स्वामी यशवीर महाराज रास्ते में ही धरने पर बैठ गए। इस घटना के बाद स्थिति को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ समय पहले स्वामी यशवीर महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी। इस दौरान खिंची उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसे लेकर भी प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही कि धार्मिक और राजनीतिक सीमाएं धुंधली होती जा रही हैं।
तितावी थानाध्यक्ष की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि प्रायः देखा जाता है कि जब भी कोई संवेदनशील या साम्प्रदायिक मामला सामने आता है, स्वामी यशवीर महाराज सोशल मीडिया पर विवादास्पद बयान जारी करते हैं, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की प्रबल संभावना रहती है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में ऐसी कोई गतिविधि दोहराई गई, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई पर रोष है और स्वामी यशवीर महाराज के अनुयायी इसे प्रशासनिक दबाव की राजनीति बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि यह कदम केवल शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाया गया है। मुज़फ्फरनगर में यह मामला एक बार फिर धार्मिक बयानों की सीमाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच खींची जा रही रेखा को उजागर करता है। प्रशासन का सख्त रुख साफ संकेत देता है कि अब कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई से कोई परहेज़ नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आईआईटीयन ललिता ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

पुलिस-प्रशासन ने दबाव में दिया नोटिस, अफसर खामोश नहीं करा पायेंगे

मुजफ्फरनगर। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद स्वामी यशवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उनके द्वारा कहा जा रहा है कि सनातन धर्म के लोगों अभी कुछ देर पहले आश्रम में पुलिस आई थी, जो एक नोटिस देकर गई है। इसमें लिखा है कि आप समय समय पर ऐसे बयान देते हैं, जिससे सौहार्द बिगड़ता है, भविष्य में ऐसा कोई व्यक्तव्य न दें, नहीं तो हमें आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करनी पड़ेगी।
मैं पुलिस प्रशासन से ही यह पूछना चाहता हूं कि इस नोटिस में ये क्यों नहीं लिखा गया कि हमने कौन सा विवादित बयान दिया है। हमने आवाज उठाई थी कि बहुत बड़ी संख्या में थूक, मूत्र जिहादी गैंग हमारे देवी देवताओं के नाम का बोर्ड लगाकर होटल ढाबे, चाय व जूस की दुकान चलाते हैं और वो हिंदुओं के भोजन में थूक-मूत्र का घृणित कार्य करता है। जब हमने ये आवाज उठाई तो हमारे आरोप पुलिस प्रशासन के द्वारा ही सही पाई गई थी और कार्यवाही भी हुई थी। इसके अलावा जब भी कोई हिंदु परिवार पीड़ित होता है, उसकी समस्या पर सभी जाने के बाद भी समस्या दूर नहीं होती तो वो आश्रम में आता है तो हम उसकी आवाज बनकर बोलते हैं, उसकी समस्या दूर होती है, तो क्या ये अपराध है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 171 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद

स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों पर यदि किसी जिहादी का कोई गलत कार्य होगा तो हम उसके खिलाफ आवाज उठायेंगे। पुलिस प्रशासन से मैं ये कहना चाहता हूं कि हमने आज ही बोलना नहीं सीखा, पूर्व की सरकारों में भी आवाज उठाई, सत्य बोलने पर हमने झूठे मुकदमे झेले है और जेल भी जाना पड़ा है। स्वामी ने सनातन धर्म के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये केवल नोटिस नहीं है, अब मेरे खिलाफ पुलिस प्रशासन और भी कार्यवाही कर सकता है, मुकदमे हो सकते हैं, जेल जाना पड़ सकता है, लेकिन मैं नहीं डरता, फांसी और गोली से मरना वीरों की निशानी है। हम सनातन धर्म के संन्यासी और प्रचारक हैं, शरीर में खून की एक बूंद रहने तक यह संघर्ष जारी रखूंगा। समाज जानता है कि यह नोटिस किन लोगों के इशारे पर दिया गया है। पुलिस प्रशासन दबाव में कानूनी कार्यवाही भी कर सकता है। समाज की आवाज बना रहूंगा। धर्म की रक्षा का रास्ता नहीं छोडूंगा। इस नोटिस के डर से मैं चुप नहीं रहूंगा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस महकमे की ओवरहीलिंगः दो दरोगा लाइन हाजिर, कई के तबादले

Also Read This

मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

मुजफ्फरनगर जाम समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से बदलाव का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी  प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा तथा प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 171 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामदमुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में क्या हुआ बदलाव? बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्न निर्णय लिए

Read More »

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया था। अदालत ने संकेत दिया है कि स्वतः संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह किसी को भी न्यायपालिका की संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून अपना काम करेगा और

Read More »

हल्द्वानी बेदखली मामला: 50 हजार लोगों पर फैसला

हल्द्वानी बेदखली मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं या नहीं। कोर्ट ने उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण को शिविर लगाने का आदेश दिया है, ताकि प्रभावित परिवार पुनर्वास के लिए आवेदन कर सकें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी की जाए और पात्रता की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों को योजना के तहत आवेदन का अवसर दिया जाए। शिविर 15 मार्च के बाद लगाया जाएगा, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने रमजान

Read More »

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं लोगों को हैरान कर रही थीं। हालांकि अब मौसम स्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  आईआईटीयन ललिता ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोरमौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को

Read More »

देवव्रत महांति रिश्वत मामला: फ्लैट से 4 करोड़ नकद बरामद

भुवनेश्वर में देवव्रत महांति रिश्वत मामला ने पूरे ओडिशा में सनसनी फैला दी है। खनन विभाग के उप निदेशक देवव्रत महांति को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस छापेमारी में उनके फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका डिपो सुचारु रूप से चलाने और कोयला परिवहन से जुड़ी अनुमति में सहयोग के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की

Read More »

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में उमाशंकर सिंह के घर आयकर छापा पड़ने से बुधवार सुबह राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। गोमती नगर स्थित आवास पर सुबह 7:50 बजे से अधिक अधिकारी पहुंचे और परिसर को घेर लिया। लखनऊ पुलिस की मौजूदगी में आयकर टीम ने आवास के अंदर और बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी। आयकर विभाग की कार्रवाई में क्या जांच हो रही है? पुलिस के अनुसार, टीम फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकारहालांकि, आयकर विभाग की ओर से

Read More »