संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

नई दिल्ली/संभल। संभल हिंसा अखिलेश यादव केस में नया मोड़ सामने आया है, जहां वकील विष्णु शंकर जैन ने मानहानि को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह वाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल किया गया है, जिसमें प्रतीकात्मक रूप से एक रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

विष्णु शंकर जैन का आरोप है कि 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। इस संबंध में अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से की गई पोस्ट को उन्होंने अपनी सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

याचिका में कहा गया है कि संभल हिंसा के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विष्णु शंकर जैन की तस्वीर साझा करते हुए टिप्पणी की थी—

“जिन्होंने बवाल शुरू किया और जो पहले फसाद की वजह बने, उनकी तस्वीर कब लगेगी।”

वादी का कहना है कि यह टिप्पणी तथ्यहीन, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण थी।

इसे भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतित

विष्णु शंकर जैन ने अदालत को बताया कि वह संभल प्रकरण में एक अधिवक्ता के रूप में केवल अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक लाभ और एक विशेष समुदाय को संतुष्ट करने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध जानबूझकर झूठे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। याचिका के साथ संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को भी साक्ष्य के रूप में संलग्न किया गया है।

संभल की जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि यह स्थल पूर्व में हरिहर मंदिर था, जिसे वर्ष 1529 में बाबर के समय मस्जिद में परिवर्तित किया गया। इस संबंध में 19 नवंबर 2024 को संभल की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह ने मस्जिद परिसर के सर्वे का आदेश देते हुए अधिवक्ता रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। आदेश के तहत उसी दिन शाम चार बजे सर्वे कार्य शुरू हुआ, हालांकि निरीक्षण अधूरा रह गया।

24 नवंबर को सर्वे दल दोबारा मस्जिद पहुंचा। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ द्वारा पुलिस बल पर पथराव किए जाने के बाद हालात हिंसक हो गए। इस हिंसा में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी, एक डिप्टी कलेक्टर सहित 29 पुलिसकर्मी घायल हुए।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

घटना के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए तीन महिलाओं समेत 79 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। संभल कोतवाली और थाना नखासा में कुल 12 एफआईआर दर्ज की गईं।

जांच के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल सहित 40 लोगों को नामजद किया गया, जबकि 2750 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए।

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने 18 जून को 1128 पन्नों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की, जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क सहित 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, सपा विधायक के पुत्र सुहैल इकबाल का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतितकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापापालिका टीम के बाजार

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »