मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

सहारनपुर। विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर रेल कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना रोष जताया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगो को पूरा न किया गया तो वो उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

 

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के आह्वान पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ‌द्वारा रेलवे कालोनी से मशाल जुलूस निकालकर अपना रोष जताया गया। वक्ताओं ने रेल कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु कई मांगों पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, यूपीएस को समाप्त किए जाने, न्यूनतम पेंशन को न्यूनतम वेतन के बराबर करने, बीस वर्ष की सेवा के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले कर्मचारियों को तत्काल पेंशन प्रदान करने, सेवानिवृत्ति पर अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में देने सहित

इसे भी पढ़ें:  खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का दिया परिचय

कई मांगो को प्रमुखता से उठाया। शाखा सचिव राजेन्द्र सिंह, राजन वत्स, उपेन्द्र गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, राजन वत्स, रवि बालियान, ओम प्रकाश, ओम कुमार, मनोज कुमार, उपेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, भगवान गिरि, राजेश कुमार, बाबू राम, रविंद्र कुमार, ओम बिड़ला, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, विकासराज शर्मा, अमरदीप, नितिन कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, ईशांक शमी, अनुज कुमार, जितेंद्र चौहान, समय सिंह, सनी आर्य, लालजी मीणा सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पंचकुआं के 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां निलंबित
Share This Article