शादीशुदा इमाम ने धोखा देकर किया निकाह, सच्चाई खुली तो मेरठ में पत्नी का गला काटा और मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गुमशुदगी

मेरठ में 48 दिन पहले बुर्के में मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि मृतका नईमा यासमीन सैकिया की हत्या उसके पति शहजाद ने अपने दोस्त नदीम के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहजाद मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल का रहने वाला है और वहीं की एक मस्जिद में इमाम है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। अपनी पहली पत्नी और बच्चों को मेरठ में एक घर में रखकर, शहजाद नईमा के साथ किराए पर रह रहा था। जब नईमा को उसकी पहली शादी के बारे में पता चला, तो दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे।

इसे भी पढ़ें:  किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी

इसी विवाद के चलते शहजाद ने अपनी दूसरी पत्नी नईमा को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। पुलिस के अनुसार, वह नईमा को शॉपिंग के बहाने मेरठ ले आया, फिर दोस्त नदीम के साथ गंगनहर किनारे ले जाकर गला रेत दिया और शव को खेतों में फेंक दिया। हत्या के बाद शहजाद ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नईमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा

17 सितंबर को मेरठ के सिवालखास इलाके में गंगनहर पटरी के पास एक बुर्के में महिला का शव मिला था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पोस्टमॉर्टम में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई थी। बाद में जब मुजफ्फरनगर पुलिस ने नईमा की गुमशुदगी का फोटो साझा किया, तो शव की पहचान नईमा यासमीन सैकिया के रूप में हुई।

पुलिस जांच में पता चला कि नईमा असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी और तलाकशुदा थी। सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात शहजाद से हुई थी, जिसने खुद को कपड़ों का कारोबारी बताया और अपनी शादी की सच्चाई छिपा ली। कुछ समय बाद दोनों ने निकाह कर लिया। लेकिन जब नईमा को असलियत का पता चला, तो विवाद गहराता गया और आखिरकार उसकी जान चली गई।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई थीं। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »