शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका, अब सिर्फ एक दिन शेष

मेरठ खंड की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अंतिम दौर में, छह नवम्बर तक ही जमा होंगे आवेदन फार्म

मुजफ्फरनगर। शिक्षकदृस्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान का अधिकार पाने का मौका अब लगभग समाप्ति की ओर है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब केवल एक दिन का समय शेष रह गया है। यदि छह नवम्बर तक आवश्यक फार्म जमा नहीं किए गए, तो संबंधित शिक्षक एवं स्नातक मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 6 नवम्बर की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का नया नामांकन या संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों और स्नातकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र संबंधित केंद्रों पर जमा करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो जाए, ताकि चुनाव में मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके।
जिला प्रशासन की ओर से जनपद में 13 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां फार्म जमा किए जा सकते हैं। इनमें डीएवी इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी, दीपचंद ग्रेन चौम्बर इंटर कॉलेज नई मंडी, ब्लॉक कार्यालय चरथावल, पुरकाजी, बघरा, बुढ़ाना, खतौली और शाहपुर, नगरपालिका परिषद कार्यालय खतौली, ब्लॉक कार्यालय जानसठ और मोरना, तथा नगर पंचायत कार्यालय मीरापुर शामिल हैं।
प्रशासन के अनुसार, वोटर के लिए अर्हता तिथि 1 नवम्बर 2025 तय की गई है। अर्थात, जो अभ्यर्थी इस तिथि से तीन वर्ष पूर्व स्नातक हो चुके हैं, वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र हैं। अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं, ताकि आवेदन प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष ढंग से पूरी हो सके। झ संजय सिंह का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरी की जाएगी। सभी शिक्षक और स्नातक समय पर आवेदन जमा करें, ताकि मतदान के दिन कोई भी मताधिकार से वंचित न रह जाए।

इसे भी पढ़ें:  3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जमीन बेचने के नाम पर जालसाजी, दो सौदों में लाखों की ठगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बच्चों को स्कूल ले जा रही गाड़ी में

Read More »