छात्र उज्जवल आत्मदाह प्रकरणः आरोपी कॉलेज पीटीआई गिरफ्तार, प्रचार्य-प्रबंधक अभी फरार

प्रशासन से समझौता होने के बाद देर रात हुआ उज्जवल का अंतिम संस्कार, लोगों में बना है आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना डीएवी पीजी कॉलेज के सनसनीखेज उज्ज्वल राना आत्मदाह प्रकरण में बुढ़ाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। प्रकरण में छात्र के द्वारा बताये गये आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लोगों को अभी कॉलेज प्राचार्य, प्रबंधक और लिपिक के साथ ही आरोपी बताये जा रहे तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी गंभीर कार्यवाही और उनकी गिरफ्तारी का इंतजार है।
बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज बुढ़ाना के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा पुत्र हरेन्द्र सिंह ने फीस को लेकर प्राचार्य से चल रहे विवाद में पुलिस, प्रशासन, कॉलेज और शिक्षकों से कोई भी मदद नहीं मिलने, प्रताड़ना और परीक्षा में बैठने से वंचित करने से आहत होकर शनिवार के दिन कॉलेज में ही प्रदर्शन करते हुए खुद को आग लगा ली थी। रविवार को छात्र की दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह से ही बुढ़ाना डीएवी कॉलेज पर भाजपा, सपा, रालोद, भाकियू और जाट महासभा के साथ ही कॉलेज के छात्र छात्राओं और क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। परिजन भी उज्जवल के शव को लेकर यहां पहुंचे और धरने पर बैठ गये थे। इसके बाद देर रात एडीएम फाइनेंस और एसपी देहात के साथ हुई वार्ता में धरना समाप्त कर दिया गया। देर रात छात्र उज्जवल का बेहद गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया, पुलिस पर आरोपियों की गिरफतारी का दबाव बना हुआ था। उज्जवल की बहन सलोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है।
मंगलवार को पुलिस ने इस प्रकरण में छात्र को कक्षा कक्ष में बंद कर पीटने वाले पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपियों में प्राचार्य प्रदीप कुमार, प्रबंधक अरविंद गर्ग और लिपिक गौरव कुमार के साथ ही सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर और दो सिपाही भी शामिल हैं। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी है। प्राचार्य, प्रबंधक और लिपिक अभी फरार बताये जा रहे हैं। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अफसरों ने धरने के दौरान गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
इस सम्बंध में एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि बुढाना के डीएवी पीजी कॉलेज में एक छात्र उज्जवल राना द्वारा फीस को लेकर हुए विवाद में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था, इसमें 09 नवम्बर को युवक की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गयी थी। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया तथा मंगलवार को नामजद अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी भमोरी थाना सरधना मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। संजीव कॉलेज में पीटीआई के पद पर कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

Also Read This

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »