अनस आत्मदाह प्रयास प्रकरण में नया मोड़ः पिता ने बेटे के आरोपों को किया खारिज

अनस के बाद पिता मुरसलीन का वीडियो हुआ वायरल, कहा-मेरे बेटे को बरगलाकर पुलिस के खिलाफ दिलवाया गया बयान

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा किए गए आत्मदाह के प्रयास के मामले ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया है। जहाँ एक दिन पहले झुलसे हुए युवक ने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब उसके पिता ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पिता का कहना है कि उनके बेटे ने किसी तनाव में यह कदम उठाया है और उसे किसी ने बरगलाकर पुलिस के खिलाफ बयान दिलवाया है। इस बयान ने पूरे मामले को और भी जटिल बना दिया है और जांच की दिशा बदल दी है।
उल्लेखनीय है कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कला गांव में 19 नवंबर को मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले अनस नामक युवक द्वारा पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने के प्रयास का मामला पूरी तरह से उलझ गया है। घटना के दो दिन बाद, झुलसे युवक अनस के पिता मुरसलीन ने एक बयान जारी किया है, जिसने मामले को पूरी तरह से पलट दिया है। मुरसलीन ने स्पष्ट रूप से कहा कि मेरे बेटे अनस ने किसी तनाव में आकर खुद को आग लगाई है। इस प्रकरण में किसी भी पुलिसकर्मी या किसी अन्य व्यक्ति का कोई दोष नहीं है। पिता ने कहा कि यह बयान उस वायरल वीडियो के ठीक बाद आया है, जिसमें अनस ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।

इसे भी पढ़ें:  नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

बता दें कि 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती अनस ने आरोप लगाया था कि बुढ़ाना पुलिस ने कुछ महीने पहले उसे चोरी के एक मामले में शक के आधार पर उठाया था और प्रताड़ित किया था। बाद में सबूत न मिलने पर छोड़ दिया गया। अनस ने वीडियो में दावा किया कि कुछ दिन पहले पुलिसकर्मियों ने उसे फिर से घर से उठाया, चौकी पर पीटा और चोरी का आरोप लगाकर छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। उसने यह भी कहा कि उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत दी थी, लेकिन बाकी रकम के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली।
हालांकि, अब पिता मुरसलीन ने इस वीडियो का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मैं उस वीडियो का खंडन करता हूँ। मेरे बेटे अनस को किसी ने बरगलाकर यह बयान दिलवाया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी एकमात्र प्राथमिकता अपने बेटे का स्वास्थ्य है और वह उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अनस के पिता के इस बयान ने पुलिस को बड़ी राहत दी है, लेकिन कई नए सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अगर पुलिस निर्दाेष है, तो अनस ने इतने गंभीर आरोप क्यों लगाए? और वह कौन है जिसने अनस को बरगलाया? इस मामले में जांच भी चल रही है, क्योंकि अनस का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात को जांच सौंपकर तत्काल रिपोर्ट तलब की है। एसपी देहात आदित्य बंसल प्रकरण की जांच कर रहे हैं। अब पुलिस इस नए पहलू से भी मामले की जांच करेगी। अनस का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जारी है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

Also Read This

मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली- मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जर्मनी से लौटने के बाद

Read More »

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »