फर्जी मुठभेड़–एनकाउंटर से पहले सरेंडर करने कचहरी पहुंचा था गौकश चांद

वकील के चैंबर के नीचे हथियार लेकर जुट गई थी एसओजी, चांद का वीडियो वायरल होने से उठे कई सवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक कथित पुलिस मुठभेड़ ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। एनकाउंटर के 24 घंटे भी नहीं हुए कि इसके अगले दिन ही एनकाउंटर में गिरफ्तार बताये जा रहे शातिर गौकश का अपने अधिवक्ता के चैंबर में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सामने आने पर पुलिस कठघरे में आ गई है। इस वीडियो में आरोपी कांपती आवाज़ में जान का खौफ बयान करते हुए कह रहा है कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है, लेकिन वो सरेंडर करने आया है। यहां एसओजी के लोग हथियार लेकर चैंबर के नीचे उसका इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद फर्जी एन्काउंटर की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि गोवध और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित 10 हजार के इनामी चांद मोहम्मद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। लगभग ढाई मिनट के इस वीडियो में चांद जिला कचहरी में किसी वकील के एक चेंबर में बैठा हुआ, हाथ जोड़कर रोते हुए कहता है कि एसओजी उसके फर्जी एन्काउंटर के लिए कोर्ट परिसर में ही घात लगाए बैठी है। वीडियो में उसने कहाकृकि मैं सरेंडर करने आया हूं, पर नीचे एसओजी वाले पूरी तैयारी के साथ खड़े हुए हैं, वो मुझे मार डालेंगे। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, मैंने कोई गुनाह नहीं किया। मेरे खिलाफ झूठे केस लगाए गए हैं। मेरी जान बचा लो। वीडियो में वह अपने जीवन के खतरे का जिक्र करते हुए बार-बार कहता है कि उसे पहले भी फर्जी तरीके से मामलों में फंसाया गया है और अब उसे मारने की तैयारी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

इसके साथ ही चांद मोहम्मद के वकील आस मोहम्मद ने भी एक अलग वीडियो में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहाकृकि मेरा मुवक्किल कोर्ट में सरेंडर करने आया है, लेकिन हथियारबंद एसओजी नीचे घात लगाए है। यह फर्जी एनकाउंटर की साजिश लगती है। अब तक चांद पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ, फिर भी पुलिस उसे जान से मारने पर तुली है। वकील के अनुसार उन्होंने 16 नवंबर को सरेंडर आवेदन लगाया था, लेकिन जांच रिपोर्ट लंबित रहने से तारीख आगे बढ़ती रही। वकील का आरोप है कि पुलिस सुनियोजित तरीके से सरेंडर को रोककर आरोपी को खत्म करना चाहती थी। वीडियो सामने आने के पहले ही शुक्रवार दोपहर शहर कोतवाली पुलिस ने चांद मोहम्मद को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि पिन्ना बाईपास पर घेराबंदी के दौरान चांद ने फायरिंग की, जिसके जवाब में उसे गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा बरामद करने का दावा भी किया गया।
पुलिस के अनुसार चांद मोहम्मदकृपुत्र अली हसन निवासी कैलाशपुर गोहत्या मामलों सहित 7 मुकदमों में वांछित है। वो 4 मामलों में फरार चल रहा था। मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात और हरिद्वार में उसके खिलाफ केस दर्ज मिले हैं। नई मंडी थाना क्षेत्र से 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वीडियो में चांद जिस अंदाज में अपनी जान पर खतरे की बात करता है और उसके 24 घंटे बाद हुई मुठभेड़कृइन दोनों ने मिलकर मामले को संदेहास्पद बना दिया है। वीडियो में चांद कहता है कि उसे नूर मोहम्मद ने झूठा फंसाया है। वह गरीब परिवार से है और बार-बार कहता है कि उसके छोटे बच्चों की चिंता है और पुलिस उसे गोली मारेगी यह तय कर लिया गया है। वीडियो, सरेंडर की याचिका और उसके अगले ही दिन हुई मुठभेड़ ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। इसमें एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह से कठघरे में कई सवालों के बीच खड़ी नजर आती है।

इसे भी पढ़ें:  गुड़ की आवक में कमी से व्यापारी चिंतित, माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्पइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  गुड़ की आवक में कमी से व्यापारी चिंतित, माफियाओं पर कार्रवाई की मांगमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »