युवाओं का कौशल निखारकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार का संकल्पः कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव ने की हापुड़ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर, जमीनी स्तर पर कार्यों की गति तेज करने पर बल

मुजफ्फरनगर। हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं, विभागीय कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए गए और जमीनी स्तर पर कार्यों की गति तेज करने पर बल दिया गया।
प्रभारी जनपद हापुड़ में आयोजित जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न विकास योजनाओं, जनसरोकारों और विभागीय कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और जिन परियोजनाओं में शिथिलता पाई गई, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को धरातल पर उतारने हेतु विभागीय टीम को सक्रिय और संवेदनशील रहने की सलाह दी।
बैठक के दौरान जिले में चल रही कौशल विकास परियोजनाओं, रोजगार सृजन कार्यक्रमों और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है और इस दिशा में कार्य तेज गति से होना चाहिए। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक विजय पाल आढ़ती, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत की और समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के अंत में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनहित प्रभावित न हो, इसके लिए योजनाओं की निगरानी, निरीक्षण और जनता से संवाद की प्रक्रिया को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने आने वाले दिनों में विकास कार्यों की प्रगति को और अधिक गति देने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियन

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा कियावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  प्रधानों की सरकार से दो टूक-समय पर चुनाव, नहीं तो

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »