मुजफ्फरनगर-भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

मीरापुर विधानसभा के बीआईटी कॉलेज में क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं को किया जागरुक और सतर्क

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को रफ्तार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आगामी राजनीतिक तैयारियों को नई ऊर्जा प्रदान की।
जनपद की मीरापुर विधानसभा के ग्राम कासमपुर खोला स्थित बीआईटी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक उत्साह और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा करना तथा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।

इसे भी पढ़ें:  सूजडू में सफाई कर्मचारियों पर हमला, विरोध पर की गई मारपीट

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर संपर्क अभियान को तेज करने और चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की। क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि पार्टी की मूल ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बूथ स्तर पर टीमों को मजबूत करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने और पुरानी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है, और संगठनात्मक एकजुटता आगामी जीत का आधार बनेगी। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लेते हुए संगठन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मुख्य रूप से मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल, भाजपा एमएलसी वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल कुमार, एसआईआर विधानसभा प्रभारी अभिषेक गुर्जर, अरूण शर्मा, इन्दर सिंह कश्यप के अलावा जिले और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातों से हड़कम्प

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ ब्रह्माकुमारीज़ ने शुरू किया जागरुकता अभियानवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हो रही उर्वरक की कालाबाजारी, दो के खिलाफ

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »