मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

पुलिस की गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है और रात में खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में अज्ञात चोरों ने आठ किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए वहां से कीमती उपकरण व विद्युत सामग्री चोरी कर ली। एक ही रात में कई ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीणों और किसानों में दहशत व आक्रोश फैला दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर किसानों ने सामूहिक रूप से रतनपुरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को अन्य किसानों के साथ मिलकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। किसान सत्यप्रकाश द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 24 नवंबर की रात्रि में गांव मंडावली खादर के जंगल में स्थित उनकी टयूबवैल के साथ ही गांव ही किसान मदन पुत्र रतनपाल, सुरेश पुत्र नकली, अनिल पूत्र अनूप, सुरेन्द्र पुत्र मदन पाल, संजीव पुत्र नत्थू सिंह और बिजेन्द्र पुत्र रतन की टयूबवैल की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने वहां से स्टार्टर, विद्युत केबिल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात खेतों में स्थित ट्यूबवेलों के शेड तोड़कर वहां रखे मोटर, तांबे के तार, पंप के पार्ट्स और अन्य कृषि उपकरण उठा ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने शेड टूटे पाए और सामान गायब देखा तो हड़कंप मच गया। किसानों का कहना है कि इन उपकरणों की कीमतलाखों रुपये तक होती है, जो उनकी खेती के लिए बेहद जरूरी हैं। पीड़ित किसानों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है और रात में खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है। उधर, रतनपुरी पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास की जांच की जा रही है और चोरों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »