प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवाद

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (20) पर पहली बार मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई भड़काऊ रील के बाद बुधवार देर रात धूमनगंज थाने में FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अबान के एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान बनाया गया था, जिसमें आपत्तिजनक डायलॉग और धमकी भरे शब्द जोड़े गए थे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बाबू हरबंस लाल गोयल को पुष्पांजलि अर्पित

रील में बैकग्राउंड में चल रहा गीत और डायलॉग चर्चा का मुख्य कारण बना। वीडियो में शामिल पंक्तियाँ थीं—

“सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा ये उसकी औकात बताएगी…

हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी…

कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ देते हैं…

तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम… फाड़ के जाते हैं।”

पुलिस के अनुसार, इस तरह की भाषा का उद्देश्य दहशत फैलाना और अपराधी छवि दर्शाना प्रतीत होता है। सब-इंस्पेक्टर आदित्य सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर अबान अहमद, उनके साथी हमजा और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये सेवा के 31 साल

ACP अजयेंद्र यादव ने बताया कि यह मामला BNS की धारा 353 के तहत दर्ज हुआ है, जो सार्वजनिक उपद्रव और भड़काऊ बयान प्रसार से संबंधित अपराधों पर लागू होती है।

यह धारा उन मामलों में लगाई जाती है, जहाँ कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कंटेंट फैलाता है जिससे सामाजिक शांति भंग होने या सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका हो।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article