मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

एआईएमआईएम ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, अनावश्यक दबाव डालने की नीति का किया विरोध

मुजफ्फरनगर। दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश में अलर्ट के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क होकर निगरानी बढ़ा रहा है। जहां एक ओर जनपद में किरायेदार और नौकर सत्यापन अभियान चल रहा है तो वहीं जनपद में मदरसों और मस्जिदों में ठहरे तब्लीगी जमात के लोग भी पुलिसिया पूछताछ अभियान के लिए निशाने पर हैं। जिले में तब्लीगी जमात और मदरसों से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अनावश्यक पूछताछ और दबाव डाले जाने के आरोप एआईएमआईएम ने लगाए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और एआईएमआईएम प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
एआईएमआईएम द्वारा दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि मदरसे और जमात केवल धार्मिक और नैतिक शिक्षा देने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से काम करते हैं। बिना ठोस आधार के की जा रही कार्रवाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात बताया गया और चेतावनी दी गई कि इससे समाज में भय और अविश्वास फैल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहला, जमात और मदरसों के संचालकों, जिम्मेदार व्यक्तियों और छात्रों के प्रति किसी भी तरह की अनावश्यक पूछताछ, उत्पीड़न या दबाव तुरंत रोका जाए। दूसरा, यदि प्रशासनिक जांच आवश्यक हो तो वह विधिसम्मत, सम्मानजनक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाए। तीसरा, जिले में भय और अविश्वास को समाप्त करने के लिए प्रशासन स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे ताकि समुदाय में विश्वास पुनः स्थापित हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार देता है और किसी भी समुदाय को विशेष रूप से निशाना बनाना अनुचित और समाज विरोधी है। एआईएमआईएम के पश्चिम प्रदेश महासचिव इंतज़ार अंसारी ने मीडिया से कहा कि जमात की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए पुलिस की खूफिया टीम को कम से कम चालीस दिन तक जमात में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर से देखकर आरोप लगाना आसान है, लेकिन हकीकत समझने के लिए अनुभव जरूरी है। आक्रोश जताते हुए कहा गया कि यदि यह पूछताछ का दबाव नहीं रोका गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी महासचिव इंतजार अंसारी विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर फरमान भाई शफकत सोनू हाफिज अशरफ पुरकाजी की पूरी टीम एडवोकेट राव साहब और समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार दौड़ती कार का पहिया निकला, पति-पत्नी की मौत

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  अल्पायु में युवा रालोद नेता हर्ष राठी का निधन, छाया गहरा शोकसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी छोटा बाइपासपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »