Airbus A320 अपडेट: Indigo और Air India Express की उड़ानें प्रभावित, देरी व रद्द होने की आशंका

देश में इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एयरबस ए320 सीरीज के करीब 200–250 विमान सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत के दायरे में आए हैं, जिस वजह से उड़ानों में देरी और कुछ शेड्यूल कैंसल होने की आशंका जताई गई है। यह स्थिति तब बनी है जब एयरबस ने अपने बयान में बताया कि तीव्र सौर विकिरण के प्रभाव से बचाव के लिए ए320 सीरीज के विमानों के सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव जरूरी हैं।

इसे भी पढ़ें:  सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सख्ती, 3 अवैध मदरसे सील

 

एयरलाइंस कंपनियों ने साफ किया है कि बदलाव के दौरान वे उड़ानों में कम से कम व्यवधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं, हालांकि इसमें देरी या कैंसिलेशन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। प्रभावित विमानों की सटीक संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

इंडिगो ने कहा कि वह एयरबस की जारी गाइडलाइन के अनुसार अपग्रेड को लागू करने पर काम कर रही है। कंपनी का अधिकतर बेड़ा इसी मॉडल पर आधारित है और प्रयास किया जा रहा है कि इन बदलावों का असर यात्रियों पर कम से कम पड़े।

इसे भी पढ़ें:  घर में AC फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत... बेटे की हालत गंभीर

 

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी तत्परता के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पीटीआई के अनुसार, कंपनी के लगभग 31 विमान इस प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को संभावित देरी और परिचालन बाधाओं की जानकारी इंटरनेट व सूचना चैनलों के माध्यम से देने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  ओली का इस्तीफा और पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता: नेपाल से लेकर अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान तक सत्ता संकट

 

इसी तरह एअर इंडिया ने भी अपने ए320 बेड़े में आवश्यक सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर अपडेट लागू किए जाने की पुष्टि की है। कंपनी ने स्वीकार किया कि पूर्ण अपडेट होने तक उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ेगा और यात्रियों को अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। साथ ही असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Share This Article