‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात में सत्ता और संस्थानों की भूमिका को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा हो रही हैं।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास और धर्म में ‘कालनेमी’ जैसे पात्रों की चर्चा होती रही है और आज के दौर में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि “कलयुग के कालनेमी कौन हैं?” उन्होंने कहा कि ऐसे विवाद समाज में भ्रम और तनाव पैदा करते हैं, जिनसे बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरना

SIR के तहत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उसकी स्पष्ट जानकारी राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है। अखिलेश का आरोप है कि इससे पारदर्शिता पर असर पड़ता है और यह संदेह पैदा होता है कि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है या नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनावों के दौरान सामने आई शिकायतों से यह भरोसा कमजोर हुआ है कि मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने पहले यह भरोसा दिलाया था कि SIR के बाद मतदाता सूची पूरी तरह दुरुस्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  Tarique Rahman Returns Bangladesh: 17 साल बाद वापसी, चुनावी समीकरण बदले

सपा प्रमुख ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के प्रशिक्षण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि BLO को जिस तरह से प्रशिक्षण दिया गया, वह भी जांच का विषय है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कई जगह एक ही नाम से एक से अधिक वोट दर्ज होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह राजनीतिक दलों के साथ सहयोग करे और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने केजीएमयू परिसर से जुड़ी चर्चाओं, आधार को मतदाता सूची से जोड़ने, जातिगत जनगणना और गोवंश संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गाय और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं को लेकर सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत में अंतर दिखता है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के संपर्क में है और संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांगकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »