EC के हाथ खून से रंगे हैं’ — अखिलेश का आरोप; SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, पूछा- इतनी जल्दी क्यों?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि बीएलओ (BLO) कर्मचारियों पर अनावश्यक और जबरदस्ती कार्यभार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा इतनी जल्दबाज़ी में क्यों दिखाई दे रही है, जबकि यूपी में इन दिनों लगातार शादी-विवाह के आयोजन चल रहे हैं और लोग व्यस्त हैं। बावजूद इसके सरकार किसी की स्थिति को ध्यान में नहीं रख रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

अखिलेश ने कहा कि कई नगर निगमों में सफाई कर्मचारियों को भी फार्म भरने के कार्य में लगाया गया है। उन्होंने दावा किया कि फतेहपुर दौरे के दौरान उन्हें पता चला कि इस दबाव के चलते एक सुपरवाइज़र ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने पूछा – “आख़िर इतनी जल्दबाज़ी किसलिए?” साथ ही यह भी जोड़ा कि पश्चिम बंगाल में लोग यह तक कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

इससे एक दिन पहले भी अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों सहित एनडीए के सहयोगियों से अपील की थी कि वे एकजुट होकर भाजपा की मंशा और वोटों में कटौती की साजिश को उजागर करें। उन्होंने कहा कि जो दल भाजपा के साथ खड़े हैं, भविष्य में सबसे पहले उन्हीं को खत्म किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

अखिलेश ने एसआईआर प्रक्रिया को लोकतंत्र के विरुद्ध धोखाधड़ी बताते हुए कहा कि आज वोट काटे जा रहे हैं, कल जमीन, मकान, राशन, जाति व आरक्षण तक प्रभावित हो सकते हैं, फिर मामला बैंक खातों और लॉकरों तक पहुंच जाएगा। यह जनता के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र है, जो देश को गुलामी से भी बदतर स्थिति तक ले जा सकता है।

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने कस्बा देवबंद के विभिन्न इलाकों में मीट की दुकानों की

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्थाओं के चलते देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज शांतिपूर्ण माहौल

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »