दरगाह में लाइसेंस अनिवार्यता पर विवाद गरमाया, यह तुगलकी फरमान नहीं मानेंगे: सरवर

चिश्ती अजमेर- दरगाह में जियारत करवाने वाले खादिमों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने के निर्णय पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए नाजिम पर गंभीर आरोप लगाए और आदेश वापस लेने की मांग की।
अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करवाने वाले खादिमों के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य करने के दरगाह कमेटी के निर्णय ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार और कोर्ट के निर्देशों के आधार पर लागू की जा रही इस नई व्यवस्था के खिलाफ अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए साफ कहा है कि खादिम समाज इस आदेश को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगा। बता दें कि दरगाह नाजिम मोहम्मद बिलाल खान ने 1 दिसंबर को विज्ञापन जारी कर जियारत कराने के लिए लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 5 जनवरी 2026 अंतिम तिथि तय की गई है। नाजिम का कहना है कि यह कदम पूरी तरह नियमों, कोर्ट निर्देशों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप है, जिससे किसी के हित प्रभावित नहीं होंगे। लेकिन आदेश के जारी होते ही दरगाह में विरोध की लहर दौड़ गई। आदेश के विरोध में आयोजित बैठक में सैयद सरवर चिश्ती ने नाजिम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नाजिम की नियुक्ति ही अवैध है और दरगाह कमेटी का अस्तित्व भी संदेह के घेरे में है। ये तुगलकी फरमान नहीं चलेंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नाजिम ने बिना चर्चा और संवाद के आदेश लागू कर खादिम समुदाय को अपमानित करने की कोशिश की है। सैयद सरवर चिश्ती ने बताया कि एक्ट में यह स्पष्ट प्रावधान है कि गरीब खादिमों के लिए मेंटेनेंस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, लेकिन दरगाह कमेटी इस दिशा में कुछ नहीं करती। चाबियों का रजिस्टर एक साल से गायब है और यहां दादागिरी की जा रही है,” उन्होंने कहा। चेतावनी देते हुए बोल कि आज हमारी बैठक में कुछ लोग ही आए, लेकिन यदि हमने आवाज दी तो 10 हजार खादिम दरगाह में भर जाएंगे। हमारे लाखों अनुयायी हैं, हमारी सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए।”

इसे भी पढ़ें:  सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद: अदालत में जवाब दाखिल, नागरिकता पर उठे सवाल

Also Read This

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »

मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, सास समेत 3 महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश पंचशील कॉलोनी में सोमवार रात बच्चे के जन्मदिन की खुशियां अचानक गोलियों की आवाज और चीख-पुकार में बदल गईं। आरोप है कि देहरादून से आए दामाद ने पारिवारिक विवाद के बीच अपनी ससुराल में लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सास समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनंत मित्तल निवासी लाल तप्पड़, थाना डोईवाला, देहरादून अपने बेटे के जन्मदिन पर मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल आया था। घर में जन्मदिन की तैयारी

Read More »

सहारनपुर में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, साधु-साध्वियों की सुरक्षा की मांग

सहारनपुर। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुए सड़क हादसे ने सहारनपुर के जैन समाज को भी झकझोर दिया है। सोमवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14, सहारनपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में पद विहार कर रहे जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस प्रोटोकॉल बनाने और रीवा हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री अतिवीर अजय कुमार जैन और क्षेत्रीय कोर्डिनेटर अतिवीर अविनाश कुमार जैन के नेतृत्व में सहारनपुर जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों

Read More »