दहेज ठुकराने वाले युवाओं को विशेष सम्मान देगी सर्वखाप पंचायतः नरेश टिकैत

नरेश टिकैत ने की घोषणा-जल्द आयोजित होगा युवा सम्मान समारोह, नशाखोरी व फिजूलखर्ची के खिलाफ भी चलेगा अभियान

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी में सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। दहेज प्रथा के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने वाले युवाओं के सम्मान में अब सर्वखाप पंचायत विशेष कदम उठाने जा रही है। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने घोषणा की है कि दहेज लेने से इनकार करने वाले युवाओं को सर्वखाप पंचायत की ओर से सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज सुधार में सहयोग देने पर जिला प्रशासन को भी सम्मानित किया जाएगा।
दिल्लीदृदेहरादून हाईवे पर बुधवार को एसआर एनर्जी फीलिंग के द्वारा स्थापित नायरा पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए बालियान खाप के बाबा नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा के विरुद्ध युवाओं में जागरूकता बढ़ना समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई युवाओं ने विवाह के समय मिलने वाले लाखों रुपये तक की रकम को लौटा कर अपनी ही पीढ़ी की जमात के लिए एक मिसाल पेश की है। कुछ युवाओं ने तो प्रतीकात्मक राशि लेकर ही विवाह सम्पन्न किए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।
नरेश टिकैत ने बताया कि हाल ही में हुई सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में युवाओं से दहेज, नशाखोरी और फिजूलखर्ची का बहिष्कार करने की खाप चौधरियों द्वारा अपील की गई थी। पंचायत के बाद युवाओं का बदलता नजरिया यह साबित कर रहा है कि सामाजिक सुधार के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा के खिलाफ यह पहल केवल आर्थिक बोझ को कम नहीं करेगी, बल्कि नशे और अनावश्यक खर्च जैसी कुरीतियों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कहा कि खाप पंचायत ने ऐसे युवाओं की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है जिन्होंने विवाह में दहेज लेने से इनकार कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन सभी का एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। पंचायत का मानना है कि इस कदम से अन्य युवाओं व परिवारों को भी प्रेरणा मिलेगी और दहेज प्रथा के खिलाफ जनआंदोलन को और बल मिलेगा। मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जिलों में बढ़ती जागरूकता यह संकेत दे रही है कि आने वाले समय में क्षेत्र दहेज, नशाखोरी और सामाजिक दिखावे जैसी कुरीतियों से काफी हद तक मुक्त हो सकता है। युवाओं द्वारा शुरू किया गया यह सामाजिक परिवर्तन भविष्य में एक नई सामाजिक क्रांति का आधार बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के पेपर उद्यमी बोले-अब नहीं जलाएंगे एमएसडब्ल्यू

Also Read This

यूपी सरकार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया दो लाख का जुर्माना 

प्रयागराज- गोमांस की पुष्टि बिना वाहन जब्त करने पर राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का हर्जाना लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के मामले में अहम फैसला सुनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत वाहन सीज करने के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक वैज्ञानिक रूप से यह साबित न हो जाए कि बरामद मांस वास्तव में गोमांस हैए तब तक वाहन को जब्त करना अवैध और मनमाना है।यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने वाहन सीज करने के आदेश को रद्द कर दिया। याची को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पर दो लाख

Read More »

गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

कोटपूतली-बहरोड़ – साथलका गांव में लेबर कॉलोनी में गैस सिलिंडर लीकेज के कारण भीषण आग लगने से में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 35

Read More »

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »