इंडिगो संकट: तीसरे दिन 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द, क्रू शॉर्टेज से हजारों यात्री प्रभावित

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी के कारण गंभीर संचालन संकट से जूझ रही है। इसका असर देशभर की उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही हैं और कई घंटों की देरी से रवाना हो रही हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरने वाली 30 से अधिक उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिसके चलते एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोगों ने पूरी रात टर्मिनल में ही बिताई। हैदराबाद में भी लगभग 33 उड़ानें रद्द होने की संभावना जताई गई है। देशभर में आज 170 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो सकती हैं। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को करीब 200 इंडिगो फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई में 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 उड़ानें रद्द हुई थीं। हजारों यात्रियों को इस स्थिति से परेशानी हुई और कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए फंसे रहे। इंडिगो रोजाना करीब 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

कंपनी ने बुधवार को यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि छोटी तकनीकी खराबियों, ठंड के मौसम, शेड्यूल में बदलाव, एयर ट्रैफिक सिस्टम की धीमी प्रक्रिया और क्रू ड्यूटी टाइमिंग से जुड़े नए नियमों (FDTL) के कारण हमारे परिचालन पर असर पड़ा है और इसका पहले से सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं था। एयरलाइन का कहना है कि अगले 48 घंटों में फ्लाइट संचालन स्थिर हो जाएगा और 5 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे, मोहन भागवत ने कहा – "ना 75 की उम्र में रिटायर होऊंगा और ना किसी से कहूंगा"

उधर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो से मौजूदा स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। DGCA ने कहा कि फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी को कम करने के उपायों पर आकलन किया जा रहा है। नियामक संस्था के अनुसार क्रू की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह है और यह समस्या पिछले महीने से ही बनी हुई है। नवंबर में इंडिगो की 1,232 उड़ानें रद्द हुई थीं और 1,400 उड़ानें देरी से चली थीं। 1 नवंबर से DGCA ने पायलटों और क्रू मेंबर्स के कार्य समय के नियमों में बदलाव किए हैं, जिन्हें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) कहा जाता है। यह नियम दो चरणों में लागू किया गया था, जिसमें पहला चरण 1 जुलाई से और दूसरा चरण 1 नवंबर से प्रभावी हुआ। नए नियमों के कारण इंडिगो की उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। नवंबर में रद्द की गई उड़ानों में से 755 सिर्फ क्रू और FDTL नियमों की वजह से प्रभावित हुईं।

इसे भी पढ़ें:  ‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवाल

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  ईरानी तेल टैंकर ने बदला रुख, भारत छोड़ अब चीन की ओरसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  ईरानी तेल टैंकर ने बदला रुख, भारत छोड़ अब चीन की ओरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  कोडिन कफ सिरप कांड के दोषी को उल्टा लटका देंगे,

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »