19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

मुस्तफाबाद और रुड़की रोड बाईपास पर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही कराया जा रहा था निर्माण

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को प्राधिकरण ने जोन-3 में दो प्रमुख स्थलों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही भूमि को ध्वस्त कर दिया। यह कदम नगर में अव्यवस्थित निर्माणों के खिलाफ चल रही अभियान का हिस्सा है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शहर में अवैध निर्माणों को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि विकास क्षेत्र जोन-3 में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में गुरूवार को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता आशीष कुच्छल पुत्र अशोक कुच्छल द्वारा स्थल- रकबा मुस्तफाबाद, मधुर हॉस्पिटल के पीछे, मुजफ्फरनगर में लगभग 16 बीघा एवं अमित द्वारा स्थल- रूडकी रोड, बाईपास मुजफ्फरनगर में लगभग 03 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
बताया कि गुरूवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर के जोन-3 में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 19 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  टायर पंक्चर जोड़ने वाले की गोली मारकर हत्या, सुबह दुकान में मिला शव

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »