एसआईआर में मंत्री कपिल देव की मुजफ्फरनगर विधासनसभा सबसे पीछे

जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने हेतु जनसहयोग की अपील, सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क व कैंप स्थापित

मुज़फ़्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति संतोषजनक है और समय बढ़ाये जाने के बाद इसमें तेजी भी देखी जा रही है। जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में 2112586 मतदाताओं में से पांच दिसम्बर तक कुल 1663214 मतदाताओं के एसआईआर फार्म अपलोड हो चुके हैं। यानि 78.73 प्रतिशत कार्य संपन्न किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों व विकासखंडों में मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की पूरी सक्रियता के बावजूद भी उनकी विधानसभा मुजफ्फरनगर जनपद में सबसे ज्यादा पिछड़ी नजर आ रही है। यहां पर धीमी प्रगति को लेकर मंडलायुक्त भी अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं और ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा जा चुका है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के अनुसारकृएसआईआर अभियान में विधानसभा बुढ़ाना में 82.60 प्रतिशत, चरथावल में 80.35 प्रतिशत, पुरकाज़ी में 78.19 प्रतिशत, मुज़फ़्फरनगर सदर में 67.93 प्रतिशत, खतौली में 82.65 प्रतिशत, मीरापुर में 81.20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उमेश मिश्रा ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो तथा सूची पूर्णत प्रतिशत अद्यतन और त्रुटिरहित बने। इसके लिए नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, खंड विकास कार्यालयों, तहसीलों और कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्प डेस्क और विशेष कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक आसानी से अपने दस्तावेज़ जमा कर सुधार या नए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ या पर्यवेक्षकों को उपलब्ध कराएं और घर-घर सत्यापन में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा भी प्रत्येक बूथ पर बीएलए तैनात किए गए हैं, जिससे एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस जन-जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से प्रसारित करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक पंजीकरण व सुधार प्रक्रिया से जुड़ सकें और आगामी चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने जनता से यह भी निवेदन किया कि मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे आवश्यक सुधार किया जा सके। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय सिंह भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवसजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद

Read More »