इंडिगो संकट के बीच सरकार सख्त, एयरलाइंस को किराया सीमा से ज्यादा वसूली पर चेतावनी

इंडिगो की उड़ानों में जारी संकट के बीच कुछ मार्गों पर टिकट दरों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चिंता जताई है। शनिवार को केंद्र सरकार ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए कि वे यात्रियों से तय सीमा से अधिक किराया न वसूलें, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

इंडिगो में संचालन बाधित होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को उड़ानों की कमी और देरी की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसका सीधा असर हवाई किराए पर पड़ा है, जिससे कीमतें कई रूटों पर असामान्य रूप से बढ़ गईं।

मंत्रालय ने कहा कि संकट की स्थिति में मुनाफाखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित रूटों पर उचित और नियंत्रित किराया सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अपने नियामक अधिकारों का उपयोग किया है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में राहत और रेस्क्यू का मिशन जारी: धराली से युवक का शव मिला, हर्षिल से 11 जवानों को बचाया गया

सरकार के अनुसार, सभी एयरलाइंस को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है जिसमें किराया सीमा का पालन अनिवार्य किया गया है। यह कदम तब तक लागू रहेगा जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मकसद टिकट मूल्य में अनुशासन बनाए रखना और तत्काल यात्रा की आवश्यकता वाले यात्रियों — विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और मरीजों — को आर्थिक बोझ से राहत देना है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »